फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेखूबेला में सोलर पावर प्लांट के गेट के बाहर कामगारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-बाहरी राज्य की कंपनी के अधीन काम करने के लिए किया जा रहा विवश
विज्ञापन

पिछले तीन माह से नहीं किया वेतन समेत अन्य लंबित बिलों का भुगतान
पंचायत प्रतिनिधियों ने कामगारों के विरोध को दिया समर्थन
बाेले- व्यवस्था पहले जैसी नहीं हुई तो और उग्र करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के पेखूबेला में स्थित सोलर पावर प्लांट के गेट के बाहर कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कामगारों का आरोप है कि वर्तमान में चल रही कंपनी काम नहीं कर रही है और उन्हें बाहरी राज्यों की कंपनियों के अधीन काम करने के लिए विवश किया जा रहा है। इसे कामगार किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। कामगारों का आरोप है कि उन्हें पिछले तकरीबन 3 माह से वेतन समेत अन्य बिलों की भी अदायगी नहीं की गई है। ऐसे में महंगाई के दौर में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा है कि यहां के किसानों ने अपनी जमीन देकर सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करवाया ताकि स्थानीय लोगों को यहां पर रोजगार मिल सके। कंपनी का वर्तमान प्रबंधन वर्ग उन्हें अन्य बाहरी राज्य की कंपनियों के अधीन काम करने के लिए विवश कर रहा है। कामगारों का यह प्रदर्शन शनिवार को सुबह कंपनी के मुख्य गेट कार्यालय के बाहर जारी रहा। इसका स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी जोरदार समर्थन करते हुए सोलर पावर प्रोजेक्ट की कंपनी से कामगारों के हित में जल्द से जल्द उचित निर्णय लेने का आह्वान किया है अन्यथा मजबूरन आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों का कहना है कि वेतन समेत अन्य बिलों की अदायगी कामगारों को कर दी गई है। अगर कहीं पर भी कोई विलंब होगा, उसे समय रहते कामगारों के हित में उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें