फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा काॅलेज की एनएसएस यूनिट को एक्सीलेंसी अवार्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मुच्छाली ने किया काॅलेज में सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने पर तीक्ष्ण और परीक्षा को भी किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में ग्राम पंचायत मुच्छाली की ओर से एनएसएस यूनिट को वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत मुशाली के उप प्रधान अजय शर्मा ने एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी को उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि एनएसएस यूनिट का समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इससे विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का विकास हुआ है। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो एनएसएस वॉलिंटियर्स, तीक्ष्ण और परीक्षा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन दोनों विद्यार्थियों ने समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके प्रयासों को सराहा गया। एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि एनएसएस यूनिट की ओर से किए गए स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, मतदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा कार्यों ने न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थियों बल्कि पूरे समुदाय को जागरूक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें