फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की समस्याएं, सुझाव व अपेक्षाएं सर्वोपरि : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगी पंगा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में भरा जोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय जोगी पंगा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विधायक विवेक शर्मा उपस्थित रहे। सम्मेलन में बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। शुरुआत में वरिष्ठ नेताओं और बूथ अध्यक्षों ने विधायक विवेक शर्मा का सम्मान किया।
विवेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी की असली रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में सभी ने एकजुटता दिखाते हुए कुटलैहड़ के विकास और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की प्रतिबद्धता जताई।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें