फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकाल में बिना बजट के करवाया कार्य : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, रिंग रोड निर्माण के लिए सर्वे जारी, मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ऊना विधानसभा क्षेत्र का आगामी एक दिवसीय दौरा क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार लेकर आएगा। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद ऊना सदर क्षेत्र को निरंतर मिल रहा है और विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना स्कूल का भवन काफी समय से बनकर तैयार था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना बजट के कार्य करवाया गया। इससे इसकी पेमेंट अटक गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही बकाया भुगतान कर इसे शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया और अब मुख्यमंत्री स्वयं इस भवन का शुभारंभ करेंगे। इससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व विधायक ने कहा कि ऊना कॉलेज के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास और गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। यह क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। रिंग रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है और इसका सर्वे जारी है। रामपुर पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के समक्ष मामला उठाया गया है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटेंगे और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें