फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखजिंदर सिंह निवासी भटोली जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि वह टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क मार्ग के किनारे अहाता चलाता है। शनिवार शाम को जब वह अपने अहाता पर मौजूद था तो उसी समय उसके पास काम करने वाला जगदीश हीरा निवासी बिकोड़ दक्षिण पारा, जिला उत्तर दिनाजपुर दोमोआना पश्चिम बंगाल बाहर निकला और सड़क के पार कबाड़ी की दुकान से कुछ सामान लाने के लिए गया। उसी समय एक बाइक सवार तेज रफ्तार में बाथड़ी की तरफ से आया और सड़क पार कर रहे जगदीश हीरा को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश के सिर, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाले बाइक चालक का नाम योगेश कुमार पुत्र यशपाल निवासी गांव व डाकघर हरोली जिला ऊना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें