फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली कॉलेज के दूसरे भवन का कार्य जल्द होगा शुरू

Sun, 13 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली/ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय हरोली के दूसरे भवन का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। वह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली का चयन सीबीएसई और डे-बोर्डिंग स्कूल के तौर पर किया गया है। आने वाले समय में यहां एक भव्य एवं आधुनिक स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है तथा इनडोर स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली महाविद्यालय में 29 सितंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और प्रतिभा को निखारने में भूमिका निभाते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें