फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का कार्य अटका

Sun, 12 Apr 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रस्तावित इस लैब का कार्य बजट मंजूरी में आ रही अड़चनों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से एनएचएम से इस संबंध में पत्राचार भी किया जा रहा है। इस पर अभी तक कोई उत्तर संबंधित अधिकारियों से नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित होने से मरीजों को कई तरह की महत्वपूर्ण जांच एक ही स्थान पर उपलब्ध होनी थीं। इससे न केवल मरीजों को निजी लैब पर निर्भरता से राहत मिलती बल्कि समय और पैसे की भी बचत होती। बजट स्वीकृति में देरी के चलते यह योजना अभी तक कागजों में ही सिमटी हुई है।
लैब के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा गया है लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। इससे अस्पताल प्रबंधन भी असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन

वर्तमान में मरीजों को कई जांचों के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता है। खासकर गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बजट मंजूरी की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें