फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 23 लाख रुपये से बाबा बाल गेट तक लाइटें लगाने का कार्य पूरा

Thu, 29 Oct 2026 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम ने क्षेत्रीय अस्पताल से बाल बाबा गेट के आगे तक डिवाइडर लाइटों का विस्तार किया है। इससे इस मार्ग पर रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों, वाहन चालकों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए करीब 23 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों और उनके परिजनों को देर शाम और रात के समय भी अस्पताल आना-जाना पड़ता है। ऐसे में हाईवे पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रेल मार्ग से ऊना पहुंचने और यहां से वापस जाने वाले श्रद्धालुओं को भी रात के समय इस मार्ग पर सफर करने में सहूलियत होगी। डिवाइडर लाइटों के विस्तार से हाईवे के इस हिस्से में रात के समय दृश्यता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे वाहन चालकों को सड़क पर आवागमन करने में सुविधा होगी। खासकर अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी।
नगर निगम शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं में सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। हाईवे पर डिवाइडर लाइटों की व्यवस्था बेहतर होने से रात के समय सफर करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल के रास्ते से लेकर बाबा बाल महाराज आश्रम तक डिवाइडर लाइटें लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर करीब 23 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें