फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊन की राखियों ने खोला रोजगार का नया रास्ता

Thu, 27 Aug 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को रोजगार में बदलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा इस रक्षाबंधन को लेकर ऊन के धागों से विशेष राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऊन से बनी इन राखियों से महिलाएं एक दिन की 1100 से लेकर 1500 रुपये तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। हाथ से तैयार की गई ऊन की इन राखियों को पहली बार समूह की महिलाओं द्वारा ऊना के एमसी पार्क में में बिक्री के लिए सजाया गया है। जतिंद्र कौर के नेतृत्व में शुरू किए गए इस काम से चार अन्य महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। ये सभी महिलाएं मिलकर ऊन से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। जतिंद्र कौर ने बताया कि बाजार में इन्हें 10, 20 और 30 रुपये में बेचा जा रहा है। दिन में 60 से 90 राखियां बिक रही हैं। राखियों में महिलाओं की मेहनत, रचनात्मकता और स्थानीय हुनर साफ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला समन्वयक ज्योति शर्मा का कहना है कि ग्रामीण विभाग विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से राखी पर्व को लेकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई राखियां इस बार बेचने के लिए सजाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें