फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को किया जाएगा प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अस्पतालों में ही सुरक्षित प्रसव करवाने को लेकर किया जाएगा जागरूक
आशा वर्कर ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को करेंगी जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सुमन कार्यक्रम के तहत सुरक्षित प्रसव को लेकर विभाग की तरफ से जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आशा वर्कर ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को जागरूक करेंगी ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूक किया जा सके। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांच को भी समय-समय पर अस्पतालों में जाकर करवाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा, जिससे सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। कई गर्भवती महिलाएं प्रसव के दौरान समय-समय पर जांच नहीं करवाती हैं। ऐसे में जब प्रसव के लिए ये महिलाएं अस्पताल में पहुंचती हैं तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि महिलाओं को प्रसव के बाद भी अपनी व अपने नवजात शिशु की देखभाल कैसे करनी है, इस बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि वह आगे चलकर सेहतमंद जीवन यापन कर सकें। जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा नागरिक अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। इन महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। सुमन कार्यक्रम के तहत 59 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच नागरिक अस्पताल चयनित किए गए हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर (एएनसी) जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोट्स
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सुमन अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। आशा वर्कर घरद्वार पर महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


डाॅ. अंकित चौधरी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें