फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। नगर परिषद अंब के आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को मोनिका कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को बाल विवाह की कुरीतियों के प्रति सचेत करना और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। इसका उल्लंघन करना गंभीर कानूनी अपराध है। नियमों की अवहेलना करने वाले परिवार को दो वर्ष तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यदि कहीं भी तय आयु से कम उम्र में विवाह की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, स्थानीय पुलिस स्टेशन, ग्राम पंचायत प्रधान या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें