फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिम कार्ड के लिए महिलाएं ऑनलाइन करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की बसों में किराये में रियायत के लिए बनाना पड़ेगा कार्ड
विज्ञापन


31 दिसंबर के बाद एचआरटीसी की ओर से पूरा किराया लिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में नए साल से किराये में रियायत लेने के लिए महिलाओं, विद्यार्थियों और पुलिस कर्मियों को हिम बस कार्ड बनाना अनिवार्य होगा। 31 दिसंबर के बाद जिस यात्री के पास हिम बस कार्ड नहीं होगा, उससे एचआरटीसी की ओर से पूरा किराया लिया जाएगा। महिलाएं और पुलिस कर्मचारी बस अड्डा ऊना या एचआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी हिम बस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए 236 रुपये चुकाने होंगे। साल भर हिम बस कार्ड की अवधि रहेगी। अगर घर से कहीं यात्रा पर जाते हैं तो हिम बस कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। मौजूदा समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी रियायत दी जा रही है। ऐसे में नए साल से एचआरटीसी की बसों में सेवा का लाभ लेने के लिए कार्ड बनाना जरूरी है। ऊना बस अड्डा में कार्ड संबंधी जानकारी भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्री लोक मित्र केंद्र में जाकर भी हिम बस कार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
महिलाओं को भी हिम बस कार्ड बनाने के लिए पैसे चुकाने होंगे। इसके बाद ही उन्हें किराये में रियायत मिलेगी। महिलाएं 31 दिसंबर से पहले हिम बस कार्ड बनवा सकती हैं। इस तरह विद्यार्थियों और पुलिस के कर्मचारियों को भी हिम बस कार्ड बनाना होगा। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें