क्षेत्र के गांव बैरी में एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सत्या देवी (62) निवासी बैरी अपने घर के समीप कार्य कर रही थी कि तभी अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।