फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 26 Apr 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल/ऊना। थाना टाहलीवाल के तहत बाथू गांव में शनिवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवानी पत्नी हनी कुमार के रूप में हुई। बताया गया है कि शिवानी और हनी की शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए हैं। महिला द्वारा अपने कमरे के अंदर छत के पंखे से फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संदर्भ में शनिवार देर शाम मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया, जिससे पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि कोई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें