थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के कैहलवीं गांव से एक महिला अपने दो बच्चों सहित संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। महिला के पति ने बंगाणा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाकर पत्नी और दोनों बच्चों की तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कैहलवीं गांव, डाकघर तनोह निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी काजल 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से चली गई। वह अपने साथ दोनों बच्चों पीयूष और शिवांश को भी ले गई है। पति के अनुसार, उसने अपने स्तर पर और रिश्तेदारों के यहां उनकी काफी तलाश की, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि 26 नवंबर को मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।