फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रसव के चंद घंटों बाद महिला की मौत, परिजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक को बर्खास्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। सिविल अस्पताल में चार अप्रैल को प्रसव के कुछ घंटों के बाद रेखा नामक महिला की हुई मौत के मामले में इंसाफ न मिलने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया है। सदस्यों ने प्रसव कराने वाली महिला चिकित्सक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नंगल दल बल सहित मौके पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की लिखित रिपोर्ट उपायुक्त रूपनगर और सिविल सर्जन रूपनगर को भेजी। समझाने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं समझे तो डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह संधू को मौके पर आना पड़ा और समझा बुझा कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों को बातचीत करने के लिए उनके कार्यालय आने के लिए कहा। इसे प्रदर्शनकारियों ने स्वीकार किया और धरना खत्म कर डीएसपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर आने वाले दो दिन में उनकी मांग पूरी न हुई तो फ्लाई ओवर जाम किया जाएगा। डीएसपी कुलवीर सिंह ने कहा कि धरने पर बैठे लोग महिला चिकित्सक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। उन्हें साफ बता दिया गया है कि इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। कुछ प्रमुख लोगों को बात के लिए दफ्तर बुलाया है। इस बारे में अस्पताल की एसएमओ डाॅ. निधि कपूर ने कहा कि इस पूरे मामले की पहले ही रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें