बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया गया। पोषण पखवाड़ा पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने नाटक और भाषण से यह समझने का प्रयास किया कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार में बदलाव लाकर कुपोषण को कम करना है। विद्यार्थियों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली की नींव बचपन में ही रखी जानी चाहिए। बच्चों में रोजाना कम से कम 60 मिनट शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। इस दिशा में स्कूलों में अभिभावकों और समाज को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसका उद्देश्य है कि हर बच्चा न केवल बीमारी से मुक्त रहे बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीये।