पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। पूर्व विधायक और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब न देकर क्षेत्र के विधायक ने उन आरोपों को सत्य साबित किया है। वीरवार को अंब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बलबीर सिंह ने कहा एक पूर्व सैनिक ने पंजोआ लडोली से विधायक और उसके परिवार पर संगीन आरोप लगाया है। कहा कि मैंने जिंदगी के 34 साल सेना को दिए। सेवानिवृत्ति के बाद घर में अमन चैन से रह रहा हूं लेकिन पिछले एक साल से विधायक और उनका परिवार प्रशासन को साथ लेकर उन्हें तंग कर रहा है। आरोप लगाया कि परिवार की निजता पर प्रहार किया जा रहा है। उसकी जमीन से जबरदस्ती रास्ता निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विधायक इन आरोपों पर बात करने से मना कर देते हैं। विधायक ने आरोपों पर कुछ न बोलकर आरोपों को सत्यापित किया। विधायक यहां के अधिकारियों को लालच दे रहे हैं कि आपको एक्सटेंशन दूंगा। इस लालच में कुछ अधिकारी भी विधायक के गलत कामों में साथ दे रहे हैं। इसके लिए जबरदस्ती रास्ता लेने की बात करते हैं। क्षेत्र में इंग्लिश स्कूल जिसकी नोटिफिकेशन भाजपा कार्यकाल में हो चुकी है। इसके लिए जमीन टकारला में अलाॅट हो चुकी है। वहां स्कूल बनाने के बजाय प्रशासन और विधायक के सलाहकार अंधेरे में रख रहे हैं। वह अपने एक वार्ड पंच को सस्पेंड करवाने का प्रयास करते हैं। उस पंच का कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपने मोहल्ले के लोगों को लिए एक टाॅयलेट बनाते हैं। मैं कांग्रेस सरकार से पूछना चाहता हूं कि उनके विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक क्या अपना आपा खो चुके हैं कि कभी किसी को पीटने का काम कर रहे हैं।