फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ये कैसी ममता, नवजात पर नहीं आया तरस, तालाब में फेंक मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं बोलीं- घटना बहुत ही शर्मसार और दुखदायक
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई मामले की गहनता से जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कहते हैं मावां ठंडियां छावां, लेकिन जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की धुंधला पंचायत में इसके विपरीत हुआ है। यहां एक मां ने नवजात शिशु को जन्म देकर तालाब में कपड़ा बांधकर फेंक दिया। लोगोें ने तालाब में शिशु (मेल) का शव देखा तो दंग रह गए। एक मां की ममता शर्मसार हो गई। लोगों का कहना था कि उल्टी गंगा बह रही है। कोई औलाद को तरस रहा है तो कोई औलाद को जन्म देकर मौत के घाट उतार रहा है। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर कौन ऐसा पापी होगा जिसे इस नवजात शिशु को मारते समय रहम भी नहीं आया होगा। इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह केे कृत्य करने की कोई दोबारा सोच भी न सके।
बाक्स
समाजसेवी और पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदू बाला का कहना है कि यह घटना बहुत ही शर्मसार और दुखदायक है। इन लोगों ने बहुत ही घटिया काम कर क्षेत्र को शर्मसार किया है। जिसने भी नवजात शिशु को मारा है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बाक्स
तुतडू से मोनिका देवी का कहना है कि वह कैसी मां होगी जिसने जन्म देते ही अपने नवजात शिशु को मौत के घाट उतार दिया। न जाने कितना तड़पा होगा। क्या उसको जरा सा भी रहम नहीं आया।

बाक्स
खरयालता की सोनिया का कहना है कि कोई औलाद को तरस रहा है तो कोई अपने नवजात शिशु को मौत के घाट उतार रहा है। इस नवजात शिशु को न जाने कैसे तड़पा-तड़पा कर मारा होगा। यह कैसी ममता है। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बाक्स
बौट से तमन्ना ठाकुर का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसने इस वारदात को अंजाम दिया, कहा नहीं जा सकता है। एक बार फिर से मां की ममता को बदनाम कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें