फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हरभजन सिंह का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर के प्रधान हरभजन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पंचायत परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने हरभजन सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया और नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव एवं पंचायत समिति सदस्य बलबीर धीमान, गगरेट मंडल महामंत्री व अंदौरा लोअर के प्रधान पंकज कौंडल, बूथ अध्यक्ष रवि जसवाल, दिनेश शर्मा, शिव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मस्तान जसवाल, दीपांकर जसवाल, वार्ड मेंबर पवन कुमार, रछपाल सिंह, उपप्रधान शमशेर सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त किशन सिंह, केसर दास, शिव राम, वचित्र सिंह, विनोद कुमार, सुखदेव सिंह, धर्म सिंह, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने हरभजन सिंह को प्रदेश स्तर पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि हरभजन सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने से न केवल क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि पार्टी संगठन को भी नई मजबूती मिलेगी। हरभजन सिंह ने ग्रामवासियों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और समाज के पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें