फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: वेबसाइट ठप, नवोदय के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे बच्चे

Mon, 13 Feb 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों को मुश्किलें आ रही हैं। तकनीकी खामी के कारण दिनभर वेबसाइट खुल नहीं रही और इस कारण बच्चे आवेदन नहीं कर पा रहे। छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी है। अंतिम तिथि को पहले एक बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले आवेदन के लिए अंतिम तिथि आठ फरवरी थी। अभिभावक पहले अपने स्तर पर आवेदन करने का प्रयास करते रहे। असफल होने पर उन्होंने साइबर कैफे का रुख भी किया, लेकिन वहां भी वेबसाइट नहीं खुलने से आवेदन नहीं हो पाए। परीक्षा भरने के लिए फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को जिला ऊना के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगी। अभिभावक मंजू देवी, विनोद कुमार, रक्षपाल, मीना देवी ने बताया कि बच्चों के आवेदन के लिए वे कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं। अंतिम तिथि को एक दिन शेष है और उन्हें आवेदन के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह परीक्षा वही छात्र दे सकते हैं जिनकी जन्मतिथि एक मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में हो और सत्र 2022-23 में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रार्थी एवं माता पिता की ओर से एक प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की फोटो हस्ताक्षर एवं अभिभावक के हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे।

जिस समय वेबसाइट पर लोड कम होता है, उस दौरान आवेदन का प्रयास करें। देर रात और सुबह के समय आवेदन किया जा सकता है। वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण दिक्कत सामने आ रही है। आवेदक बार-बार प्रयास करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विमल राठौर, उपप्रधानाचार्य, जेएनवी पेखूबेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें