फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोरदार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सर्दी ने दी दस्तक

Tue, 29 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। सोमवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और देखते ही देखते बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते सुबह के समय ऐसा अंधेरा छाया कि दिन होने के बावजूद लोगों को रोशनी के लिए लाइटों का सहारा लेना पड़ा। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने से दिन में भी मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा।पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही थी लेकिन सोमवार की बारिश के बाद अब दिन के समय भी मौसम सर्द होने लगा है। अब दिन में भी गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए परिवारों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम के इस बदलाव को लोग सर्दियों की शुरुआती दस्तक के रूप में देख रहे हैं। बारिश के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। कई लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए, जबकि घरों में भी लोगों ने पंखों का इस्तेमाल कम कर दिया है। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। नवरात्र, दशहरा और आगामी त्योहारों को लेकर बाजारों में तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में बारिश और ठंडक के कारण व्यापारियों को भी मौसम के मिजाज पर नजर रखनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों विकास, अरविंद, संजीव, राकेश जसवाल, इंदरजीत, अजय, विजय आदि का कहना है कि पिछले दिनों मौसम में गर्मी और उमस का असर बना हुआ था लेकिन बारिश ने अचानक मौसम को ठंडा कर दिया। आने वाले दिनों में यदि इसी तरह बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा तो क्षेत्र में सर्दी का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें