फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम फिर कोहरे का प्रकोप, दो-तीन धुंध के आसार

विज्ञापन
ऊना में सुबह के समय छाया घना कोहरा - फोटो : Una
विज्ञापन
जिले में फिर शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप, सुबह-शाम बढ़ी धुंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में एक बार फिर से सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी पेश आ रही है। जिला मुख्यालय में वीरवार सुबह दस बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। दस बजे के बाद धुंध छंटने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। आने वाले दो-तीन दिन में धुंध का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह शाम दिक्कतें पेश आएंगी। वर्तमान में सुबह शाम शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। विशेष तौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। भारी ठंड के बीच लोगों को काम पर निकलती बार दिक्कतें पेश आ रही हैं। वाहन चालकों को सुबह लाइट ऑन करके ही सफर तय करना पड़ रहा है। धुंध के बीच वाहन चलाती बार लापरवाही बरतने पर दो जगहों में हाल ही में दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। पुलिस ने धुंध के बीच हेडलाइट ऑन रखने और धीमी गति से ही वाहन चलाने की सलाह दी है। उधर, दोपहर को धूप खिलने पर लोगों ने पार्कों और घरों की छत पर में निकल धूप का आनंद लिया। इधर, मौसम विशेष विनोद कुमार ने बताया कि धुंध का प्रकोप दो-तीन दिन जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने लोगों से मौसम को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें