फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में हेलमेट पहनो, सुरक्षित रहो अभियान चलाया

Tue, 03 Jun 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी बाजार में सोमवार को चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम कुमार ने हेलमेट पहनो, सुरक्षित रहो अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। बाजार में दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट पहनने पर ही आगे भेजा। हालांकि इस दौरान किसी का भी चालान नहीं काटा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयराम कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना जान जोखिम में डालने वाली बात है। हेलमेट पहन कर चलने से दुर्घटना की स्थिति में जान बचने के आसार बढ़ जाते हैं। इस दौरान दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने पर ही आगे भेजा गया। कई लोगों को घरों से हेलमेट लेकर आना पड़ा। उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों से भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की। इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज दीपक ठाकुर, सुशील कुमार, संजीव कुमार, मंजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें