फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिविल अस्पताल बंगाणा में टूटे पाइप से पानी की बर्बादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को हो रही असुविधा
विज्ञापन

रिसाव से अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कीचड़ की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। सिविल अस्पताल बंगाणा के पुराने भवन के साथ जल शक्ति विभाग का पानी का पाइप लंबे समय से टूटा हुआ है। इससे लगातार पानी बह रहा है। इस समस्या से जहां अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा हो रही है, वहीं कीमती पेयजल का व्यर्थ बहना भी चिंता का विषय बन गया है। रिसाव से अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
स्थानीय निवासियों अजय कुमार, रमन कुमार, मुकेश कुमार, बक्शी और सुरेश कुमार ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन विभाग ने अब तक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि टूटे पाइप को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुके और लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान विजय कुमार ने भी उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही ठोस कदम उठाकर पाइप की मरम्मत करेगा।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम को निर्देश दे दिए गए हैं और पाइप की मरम्मत शीघ्र कर दी जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि समस्या का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए और भविष्य में ऐसी परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें