फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदरौली में जलक्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्व सरकार की देन : वीरेंद्र कंवर

Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
वीरेंद्र कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ का अंदरौली एथनो बोटानिकल पार्क अपनी तरह का उत्तर भारत का पहला पार्क बन गया है। यहां देशभर के सुरक्षा बल आकर पांच दिवसीय जलक्रीड़ा प्रतियोगता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंदरौली में हो रही यह प्रतियोगिता किसी सपने के साकार होने जैसी है।
विज्ञापन








मीडिया को जारी बयान में कंवर ने कहा कि गोबिंद सागर झील में जलक्रीड़ा प्रतियोगिताएं पूर्व भाजपा सरकार की देन हैं। कांग्रेस के कुछ नेता आज टेंडर प्रक्रिया को लेकर कुटलैहड़ वासियों के हिमायती बनने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गोबिंद सागर झील एक अभिशाप के रूप में कांग्रेस पार्टी की ही देन है। पूर्व भाजपा सरकार ने झील को रोजगार के साथ जोड़ने की योजनाओं को धरातल पर उतारा।







उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को कुटलैहड़ के पर्यटन विकास में अपना योगदान जनता के सामने रखने की चुनौती दी। कंवर ने कहा कि अंदरौली में सभी विकास कार्य पूर्ण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र वीकेंड टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर उभरेगा। वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के आयोजन में 40 प्रतिशत हक कुटलैहड़ के लोगों के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें