एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने लिए जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल डैम से पानी की निकासी बढ़ने पर सतलुज दरिया का पानी उपमंडल नंगल के किनारे बसे गांवों तक पहुंच गया। गांव बेला रामगढ़ व पत्ती टेक चंद के गुरुद्वारा साहिब में ढाई फीट तक पानी भर गया, बावजूद इसके लंगर सेवा जारी रही। मौके पर पहुंचे एसडीएम नंगल सचिन पाठक और पुलिस चौकी प्रभारी ने हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि हर साल पानी छोड़ने पर गुरुद्वारा में पानी भर जाता है। फिलहाल हिमाचल में बारिश रुकने से हालात काबू में हैं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और नुकसान झेलने वालों को मुआवजा देने की बात कही। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1671.90 फीट पहुंच गया है। यहां से टरवाइनों व फ्लड गेटों से 45,000 क्यूसिक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें से 30,550 क्यूसिक सीधे सतलुज दरिया में छोड़ा गया।