फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसाल महंता, शीतला बाजार में पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। धर्मसाल महंता गांव, शीतला बाजार सहित वार्ड नंबर पांच चंबी बाजार के लोग कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पानी की समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। पानी की आपूर्ति न करने से खुद और पशुओं को पानी पिलाने, कपड़े धोने एवं घरों के अन्य काम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाबजूद आईपीएच विभाग डाडासीबा द्वारा उचित कारवाई नहीं की जा रही है। जिस कारण लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों में सुभाष कुमार, नरेश कुमार, केरवा चंद, रत्न चंद, जीवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, शशि पाल, नरेश कुमार, सहित गांव की महिलाएं डाडासीबा सहित परागपुर आईपीएच कार्यालय के भी चक्कर लगाकर थक चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोग पेयजल के लिए वंचित हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग कर्मचारियों की मिली भक्त कर कई लोगों ने मेन पाइप से सीधे कनेक्शन लेकर टैंकों में डाल रखे हैं। कई लोगों ने टुल्लू पंप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद आईपीएच विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने में असमर्थ है। आईपीएच विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने भी माना है कि कुछ लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर पानी के कनेक्शन लिए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस बारे उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें