फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोविंदसागर झील का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
गोवद सागर झाील में मछलियां पकडते हुए ।संवाद - फोटो :  परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन ने की जनता से सहयोग का आग्रह, सुरक्षा के मद्देनजर झील के आसपास जाने से बचें
विज्ञापन

भाखड़ा बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा, इस बार करीब 31 फीट रहा अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गोबिंदसागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि झील का जलस्तर सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से झील के आसपास जाने से बचें। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई पर्यटक झील के किनारे दिखाई दे तो उन्हें सावधान करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। पंचायत प्रधान जोगिंद्र शर्मा पौणु और उपप्रधान निर्मल सिंह ठाकुर ने भी लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झील की गहराई अधिक होने के कारण यहां पहले भी वाहन दुर्घटनाओं की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए लापरवाही न बरतें। भारी बारिश से कई रास्तों पर फिसलन और खराब स्थिति बनी हुई है। झील के आसपास निगरानी को और मजबूत करने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उधर, भाखड़ा बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बीबीएमबी प्रबंधन के अनुसार शनिवार को झील में पानी की आमद 89,371 क्यूसिक दर्ज की गई, जिससे भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़कर 1658.99 फीट तक पहुंच गया है। बिजली उत्पादन के लिए टरबाइनों से 22,864 क्यूसिक पानी छोड़ा गया, वहीं नंगल बांध से नहरों में पानी की मात्रा नियंत्रित रखी गई। पिछले वर्ष इसी दिन भाखड़ा बांध का जलस्तर 1627.45 फीट था, जबकि इस बार यह करीब 31 फीट अधिक है। जानकारों का कहना है कि यदि पानी की आमद इसी तरह बनी रही तो जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। बांध का अधिकतम सुरक्षित जलस्तर 1680 फीट है, हालांकि तकनीकी रूप से इसे 1685 फीट तक ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें