फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़कों के टूटने से स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंचना बना चुनौती

विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा कुटलैहड़ क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिलते हुए।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के पनेड और बीहडू में रास्तों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बोले, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, सरकार को भेजी नुकसान की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर खेतों की फसलें नष्ट हो गईं, जबकि कुछ रिहायशी मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। सड़कों के टूट जाने से स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। रविवार को विधायक विवेक शर्मा ने उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले पनेड़ और बीहडू सहित कई गांवों का दौरा कर क्षतिग्रस्त रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची और पक्की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन और तेज पानी के बहाव से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति, बिजली बाधित होने और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी दिक्कतें सामने रखीं। इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि छोटी-छोटी जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विवेक शर्मा ने बताया कि बरसात से हुए नुक़सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें