फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम से 15 तक मिलेगा निशुल्क पेयजल

Thu, 28 Jan 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन की ओर से पुराने बस अड्डे पर लगे वाटर एटीएम से पेयजल की निशुल्क सर्वजल सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा 15 फरवरी तक लागू रहेगी। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने की इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी शिमला में दूषित पेयजल से समूचे शहर में हुए पीलिया के मामले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने समूचे प्रदेश में सभी शक्तिपीठों और टूरिस्ट प्लेसों पर जहां पर वाटर एटीएम की मशीनें लगी हुई हैं। इन मशीनों से लोग एवं टूरिस्ट 15 फरवरी तक निशुल्क पेयजल की सुविधा ले सकते हैं। 15 फरवरी के बाद शुद्ध पेयजल का उपयोग करने पर कंपनी वाटर एटीएम से शुद्ध पेयजल का उपयोग करने पर शुल्क वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से वाटर एटीएम से एक लीटर पेयजल के 50 पैसे वसूल किए जाते हैं। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर लगे वाटर एटीएम से लोगों को एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 15 फरवरी तक निशुल्क शुद्ध पेयजल सुविधा मिल सकेगी। यह आदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें