फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के समीप टपक रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल आने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने समस्या का जल्द हल करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के दूसरे तल पर अस्थायी रूप से चल रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के समीप छत से पानी टपक रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कुछ माह पूर्व इस समस्या को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य भी करवाया गया। इसके बाद कुछ समय तक समस्या का हल तो हुआ लेकिन दोबारा छत से पानी टपकना शुरू हो गया है। इससे अस्पताल और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल के भवन की दूसरी मंजिल पर छत से पानी टपक रहा है। इससे भवन को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, साथ ही भवन आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इस स्थान पर प्रबंधन ने कुछ माह पूर्व मरम्मत का कार्य करवाया था लेकिन बारिश होने पर समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में दिक्कत आने से यह समस्या हो रही है। इस समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा डायलिसिस सेंटर के लिए लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। दूसरी तरफ पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में रोजाना 40 से 50 मरीज भी पहुंचते हैं। अस्पताल पहुंचे लोगों में रमेश चंद, बनवारी लाल, प्रेम चंद, राहुल शर्मा, प्रदीप कुमार, हरबंस लाल, लाल चंद, सोहन लाल आदि ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि पानी के लीकेज की समस्या मेरे ध्यान में आई है। इसका जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें