फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ऊना में बीते 10 दिनों से गहरा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर ऊना में बीते 10 दिनों से पीने के पानी का संकट गहराया हुआ है। इससे शह वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से हर घर में नल लगाने के लिए तो विभिन्न योजनाओं को तो शुरू किया जा रहा है, लेकिन उन नलों में पानी उपलब्ध करवाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। राजनीतिक लोग मात्र अपनी लोक प्रसिद्धि पाने के लिए ही नई-नई से योजनाओं को शुरू कर चर्चा में बना रहना चाहते हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के रमन, अजय, प्रदीप, कमल, तरसेम, प्रिया, हरि, दया, काजल, रानी आदि ने बताया कि बीते 10 दिनों से शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिन में कुछ समय के लिए ही जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल की सप्लाई छोड़ी जा रही है, लेकिन प्रेशर न होने के कारण समय के लिए भी पानी की जुड़ पाता तो कुछ घरों तक पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता नरेश धीमान ने कहा कि पहले समस्या थी, लेकिन अब शहर में पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन अगर कहीं दिक्कत है तो विभाग उसे जल्द हल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें