फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपातकाल वार्ड के बाहर जल्द मिलेगी प्रतीक्षालय की सुविधा

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकाल वार्ड के समीप प्रतिक्षालय के लिए बनाया गया कक्ष। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड के बाहर प्रबंधन की तरफ से नया प्रतीक्षालय स्थापित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड के साथ ही एक कमरे का निर्माण किया गया है।
इस कमरे का आगामी दिनों में प्रतीक्षालय के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इससे आपातकाल वार्ड में उमड़ने वाली तीमारदारों की भीड़ भी कम होगी और प्रबंधन को व्यवस्था बनाने में भी आसानी होगी। क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रबंधन में आपातकाल बोर्ड के बाहर एक प्रतीक्षालय बनाने की योजना बनाई थी। इस पर प्रबंधन ने कार्य करना शुरू कर दिया है। आपातकाल वार्ड के साथ ही एक कक्षा का निर्माण किया गया है। आगामी दिनों में इस कक्ष में बैठने की व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन आगामी कार्रवाई पूरी करेगा। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड के बाहर तीमारदारों के लिए बैठने की जगह काफी कम है।
ऐसे में लोगों की संख्या बढ़ने पर या कोई हादसा होने पर वार्ड में भीड़ बढ़ जाती है। इससे अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आपातकाल वार्ड का विस्तार करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि आपातकाल वार्ड में 10 बेड की संख्या को 15 से 20 किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें