फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक साल से सड़क का इंतजार, अब 19 लाख का टेंडर भी सवालों में

Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की घनारी पंचायत की चाहंगा बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब एक साल से बदहाल है। वर्ष 2025 की बरसात में सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था।
विज्ञापन

इसके बाद हालत लगातार बिगड़ती गई और अब मार्ग का एक हिस्सा खड्ड का रूप ले चुका है। गहरे गड्ढों और उखड़ी सड़क के बीच ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मार्ग की मरम्मत के लिए 19 लाख रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। गत माह स्थानीय विधायक राकेश कालिया ने कार्य का भूमि पूजन भी किया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एक साल से सड़क की समस्या झेलने के बाद अब टेंडर और भूमि पूजन के बावजूद काम शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहाल स्थिति से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार कई जगह सड़क इतनी क्षतिग्रस्त है कि वाहन निकालना चुनौती बन गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, हेमंत, रजनीश, प्रवीण, रेखा देवी और हरीश कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार विभाग और प्रशासन के समक्ष मामला उठाया गया।
हर बार जल्द काम शुरू करवाने का भरोसा मिला, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि जब टेंडर जारी हो चुका है और भूमि पूजन भी हो गया है तो निर्माण शुरू करने में देरी समझ से परे है।
जल्द शुरू होगी प्रक्रिया : राजिंदर कुमार
लोक निर्माण विभाग दौलतपुर चौक के सहायक अभियंता राजिंदर कुमार ने बताया कि चाहंगा संपर्क मार्ग का कार्य जल्द शुरू करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें