फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वोटर सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 17 तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने पुनरीक्षण अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने शहरी स्थानीय निकाय ऊना, संतोषगढ़ और मैहतपुर बसदेहड़ा की वोटर सूची में दावा व आक्षेप पर निर्णय के लिए नियुक्त किए पुनरीक्षण अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने शहरी निकायों में 17 अक्तूबर तक वोटर सूची में संशोधन कार्यक्रम का जायज़ा लिया और निर्देश दिए कि कोई भी नागरिक वोट बनाने से वंचित न रह जाए। 17 अक्तूबर शाम 5 बजे तक नगर निकायों के कार्यालय में शत प्रतिशत नागरिकों के आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि फार्म -4 पहली बार मतदाता बनने के रूप में पंजीकरण के लिए , फार्म 5 वोट काटने के लिए और फार्म 6 किसी भी प्रकार की दुरुस्ती और स्थानांतरण के लिए भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्म भरने की आखरी तिथि 17 अक्तूबर है और वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 13 नवंबर को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें