फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली पर कपड़ा बाजार की रौनक, ग्राहकों को मिल रहे ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ों पर 10 से 20 फीसदी तक दी जा रही छूट
विज्ञापन

नए फैशन के कपड़ों का ताजा स्टॉक उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही/ऊना। दीपावली के आते ही शहर के कपड़ा बाजारों में रौनक देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखते हुए नए फैशन के कपड़ों का ताजा स्टॉक उपलब्ध कराया है। इस बार पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ फ्यूजन वियर और ट्रेंडी आउट फिट्स भी स्टॉक में शामिल किए गए हैं। बाजार की सजावट इस बार खास है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक पोस्टर और स्टाइलिश डिस्प्ले से बाजार की शोभा और बढ़ गई है। दुकानदारों ने 10 से 20 प्रतिशत छूट के आकर्षक ऑफर भी त्योहारी पर्व को लेकर ग्राहकों के लिए दिए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक दिवाली के अवसर पर खास तौर पर खरीदारी के लिए उत्साहित हैं। हर साल दिवाली पर ग्राहक अपने परिवार के लिए नए कपड़े खरीदने आते हैं। इस बार बाजार में विकल्प अधिक हैं और हर दुकान का स्टॉक काफी आकर्षक है। दुकानदारों ने त्योहार की तैयारियां पहले से शुरू कर दी हैं। उनकी कोशिश रहती है कि हर ग्राहक को उसकी पसंद के कपड़े आसानी से मिल जाएं।
बाक्स

व्यापारी बिट्टू कौशल ने बताया कि हमने बच्चों और युवाओं के लिए 10 से 15 प्रतिशत छूट के साथ स्पेशल ऑफर और नए डिजाइन उपलब्ध कराए हैं। लोग इन्हें देखकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

व्यापारी अश्वनी चौधरी ने कहा कि बाजार में पहले से ज्यादा भीड़ है। हमने ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग कैटेगिरी में कपड़ों को सजाया है ताकि खरीदारी आसान हो। 800 से लेकर 2500 रुपये की रेंज तक विभिन्न परिधानों के कपड़े उपलब्ध है। इस के अलावा 10 से 20 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।
बाक्स
ग्राहक नंद लाल ने बताया कि मैं अपने परिवार के लिए त्योहार के मौके पर कपड़े लेने आया हूं। इस बार बाजार में रंग-बिरंगे विकल्प देखकर बहुत अच्छा लगा।

बाक्स

ग्राहक रोहित ठाकुर ने कहा कि दीवाली के लिए यहां की दुकानों का स्टॉक शानदार है। विशेष ऑफर और सजावट ने खरीदारी को और मज़ेदार बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें