फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी में नशे के खिलाफ एनएसएस ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में शुक्रवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया। इसके अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता और रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनिका चौधरी और सतीश कालिया ने बताया कि प्रधानाचार्य ललित मोहन के मार्गदर्शन और उपप्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह के नेतृत्व में छात्रों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर स्थानीय बाजार से गुजरते हुए तहसील कार्यालय घनारी तक गई। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। तहसीलदार कुलताज सिंह ने नशे को धीमा जहर बताते हुए कहा कि यह व्यक्ति को आंतरिक रूप से कमजोर करता है और उसे विकारों की चपेट में लाता है। युवाओं से आग्रह किया कि कुसंगति से दूर रहें और यदि कोई उन्हें नशे की ओर धकेलने का प्रयास करे, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें