फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहतरीन प्रदर्शन पर एनएसएस कैंप के समापन पर स्वयंसेवक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य चक्र विजेता सुशील जरियाल बने मुख्य अतिथि, युवाओं को दिया देश सेवा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रसिद्ध व्यक्तित्व एवं शौर्य चक्र विजेता सुशील जरियाल ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सुशील जरियाल ने अपने जीवन के साहसिक अनुभवों और वीरता पुरस्कार प्राप्त करने की प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि साहस और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना ही सच्चे देशभक्त की पहचान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने मुख्य अतिथि सुशील जरियाल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरक उपस्थिति ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और देश सेवा की भावना का संचार किया है। इस अवसर पर इंदु मैडम, मधु कोंडल, अरुणा, अनुपमा ठाकुर, भारत भूषण शर्मा, प्यारेलाल, मनोज कुमार, सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें