अंब(ऊना)। सर्व हितकारी सेवा समिति के युवा मंडल पंजोआ लडोली की ओर से पंजोआ और कुठेड़ा खैरला गांव के युवाओं को वाॅलीबाल किटें वितरित कीं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से एक सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वे नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें। उन्होंने बताया कि खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। हमारे युवा मंडल का यह प्रयास युवाओं को सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य गांवों में भी इसी तरह की खेल किट वितरण योजनाएं चलाई जाएंगी। इस मौके पर युवा मंडल के सदस्य जसवीर कश्यप, अनिल धीमान, पुनीत शर्मा, अनिल तक्खी, सेंटू, प्रदीप धीमान व अनिल कश्यप के अलावा कुठेड़ा खैरला से मनिंदर, आशीष, सलमान व बिल्लू सहित कई युवा मौजूद रहे।