संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के तहत आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंदली स्कूल के मैदान में एक बजे खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में टक्का और मंदली की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपनी शानदार खेल क्षमता और रणनीतियों के लिए जानी जाती हैं, जिससे मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना है। रिंकू ने कहा कि वॉलीबाल के फाइनल तक पहुंचने के लिए टक्का और मंदली ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। टक्का की टीम ने अपने पिछले मैच में दमदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। वहीं, मंदली टीम ने अपने बेहतरीन डिफेंस और अटैक से दर्शकों का दिल जीत लिया। रिंकू ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। मंदली स्कूल का मैदान खचाखच भरा रहने की उम्मीद है। स्थानीय दर्शकों में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। युवाओं की मांग पर ही थानाकलां से वाॅलीबाल का फाइनल मैच मंदली शिफ्ट किया है, जो 26 जनवरी को दोपहर एक बजे शुरू होगा।