रक्कड़ कॉलोनी में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत रक्कड़ कॉलोनी में वीरवार देर रात हादसे में दो प्रवासी युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार विक्रांत निवासी जनकौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को उसकी तबीयत खराब होने के चलते वह रिकार्ड कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की। दवाई लेकर जब वह लौटा तो अभी गाड़ी स्टार्ट की थी कि पीछे से जोरदार टक्कर लगी। जब उसने गाड़ी से निकलकर पीछे जाकर देखा तो दो बाइक सवार नीचे गिरे हुए थे और उन्होंने कार के बीचोबीच टक्कर मारी थी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। युवकों में बाइक चालक ने अपना नाम दीपक (20) निवासी गांव कुर्मी मुंगेर बिहार) हाल निवासी नजदीक रेलवे फाटक पीर निगाह सड़क मार्ग और शुभम के तौर पर हुई। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है