फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वॉलीबाल क्लब नंदपुर ने ठठल को हरा कर किया अगले दौर में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवाल टूर्नामेंट का आगाज, युवा कांग्रेस के महासचिव राघव ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैड़ी (ऊना)। मोनू वॉलीबाल आर्मी क्लब ठठल की ओर से आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत आगाज हो गया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य पंजाब की मिलाकर कुल चौबीस टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को इक्कीस हजार रुपये और उपविजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। शुभारंभ पर युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश महासचिव राघव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहला मुकाबला नंदपुर वॉलीबाल क्लब और ठठल क्लब के बीच खेला गया। बेस्ट आफ फाइव के इस मैच में नंदपुर क्लब ने तीन-शून्य से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया। युवा कांग्रेस के महासचिव राघव राणा ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते पंजाब के साथ सटा जिला ऊना अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। ऐसे में खेल आयोजन ही युवाओं को नशे से दूर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें