पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रतिबंध के बावजूद जिला ऊना में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने रविवार को अवैध खनन में जुटे तीन वाहन अलग-अलग जगह से जब्त किए हैं और साढ़े 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन कार्य में जुटे तीन वाहनों को जब्त करके पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। नियमों के विपरीत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अगर अवैध खनन हो रहा है, तो उसकी शिकायत सीधे तौर पर पुलिस से करें। पुलिस शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने जनता के सहयोग का आग्रह किया। जिले में अवैध खनन और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है।