फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को दिए सेहतमंद रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगड़ा विद्यालय में एनएसएस शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगडा में एनएसएस शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को प्रभारी राकेश कुमार के निर्देश में स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस सत्र में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अमन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से ही निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने नेचुरलपैथी और प्रकृति से जुड़ी चीजों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़कर व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहता है। प्रकृति से दूर जाकर व्यक्ति सुखी और प्रसन्न चित्त जीवन नहीं जी सकता है। योग की जिज्ञासा का ही परिणाम है कि विश्व के अनेक देशों में लोगों ने अभियोग को अपनाकर अपना जीवन परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही अगर हम योग को अपनाते हैं तो हमारा शारीरिक और बौद्धिक विकास तेजी से हो पाता है। इससे पूर्व एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव में जाकर रास्तों की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा, प्रोग्राम ऑफिसर राकेश कुमार, पीईटी शाम कुमार, सोहन लाल और संजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें