फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ के सर्वेक्षण में विवेक शर्मा का नाम सबसे आगे : सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की कार्यकर्ताओं से अपील- यह टिकट की लड़ाई का नहीं, न्याय व अन्याय के बीच लड़ाई का समय
विज्ञापन

समूरकलां जनसभा में जुटी भीड़, कार्यकर्ता नारे लगा जताते रहे अपने नेताओं की दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। समूरकलां में कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मंच से कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा से टिकट को लेकर हुए सर्वेक्षण में विवेक शर्मा विक्कू का नाम सभी से आगे है। उन्होंने कहा कि यह सभी को मालूम है कि इस क्षेत्र से कई बड़े चेहरे टिकट के इच्छुक हैं और उनके बैनर भी समर्थकों के हाथों मंच से दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह समय टिकट की लड़ाई का नहीं, बल्कि न्याय और अन्याय के मध्य लड़ाई का है।
जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। जब कुर्सियां कम पड़ गईं तो कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर ही करीब तीन घंटे चली जनसभा को सुना। इस दौरान गगरेट विधानसभा से टिकट के इच्छुक लोगों के समर्थक बैनरों के साथ नारेबाजी करते पहुंचे। वहीं कुटलैहड़ से विवेक शर्मा का भाषण शुरू होते ही समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने शांत करवाया।
विज्ञापन


35 साल से कांग्रेस सिपाही, कभी नहीं रही टिकट की लालसाः विवेक
मंच से संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक शर्मा विक्कू ने कहा कि यह पार्टी हाईकमान को देखना होगा कि कौन उनका सच्चा सिपाही है। उन्होंने कहा कि वह 35 साल से बिना किसी स्वार्थ के कांग्रेस की सेवा में जुटे हैं। कभी टिकट की लालसा नहीं रखी और घोषित उम्मीदवार का जमकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में उन्होंने देवेंद्र भुट्टो का भी हरसंभव समर्थन किया, लेकिन उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को धोखा दिया। हमारा कसूर क्या है इसमें। देवेंद्र भुट्टो को अहंकार हो गया था कि जीत उनकी अपनी है, जबकि वह जनता ने दिलाई थी।

लड़ाई धनबल और जनबल के बीच : रायजादा
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने कहा कि आज लड़ाई धनबल और जनबल के बीच है। उन्होंने जब हाथ-हाथ लहराएगा, तब होश ठिकाने आएगा'''' नारे के साथ पार्टी समर्थकों में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के बाद जयराम ने कहा कि सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता, लेकिन भगवान ने उनके अहंकार का जवाब दिया और हमारी रक्षा की। उन्होंने कहा कि अगला जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विधायकों को खरीदने के पैसे हैं, लेकिन महिलाओं को 1500 जारी होने पर तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि चुनावों में विधानसभा की छह सीट के साथ लोकसभा की चार सीटें भी कांग्रेस अपने झोली में डालेगी।

गद्दारी करने वालों को गेड़ा दो : रणजीत राणा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत ने कहा कि गद्दारी करने वालों को गेड़ा देने यानी उनकी हार निश्चित करना शुरू कर दो। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट पर भी ऊना का चेहरा घोषित कर उसे विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा से चार बार विजेता अनुराग ठाकुर ने किसी गांव को आज तक क्या दिया। प्रदेश कांग्रेस ने ओपीएस के साथ महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना भी शुरू कर दी।

अनिल मनकोटिया ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीते विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रहे अनिल मनकोटिया ने समूरकलां की जनसभा में समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया। 14 माह में क्या जरूरत आ गई कि जनता के चुने प्रतिनिधि ने विश्वासघात करते हुए भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि जिसकी बीडीसी चुनाव में जमानत जब्त हुई, शर्म की बात है कि ऐसे लोगों को जब विधानसभा पहुंचाया जाता है तो वह गद्दारी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय कांग्रेस के साथ खड़ा होने का है, इसलिए वह मुख्यमंत्री के हर आदेश का भविष्य में पालन करेंगे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अंब विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, वरिंद्र धर्मानी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विजय डोगरा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, राम आसरा शर्मा कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, देसराज गौतम प्रदेश कांग्रेस सचिव, अरुण पटियाल, अविनाश कपिला सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें