फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाॅलीबाल पुरुष वर्ग में विशाल की टीम प्रथम

विज्ञापन
बंगाणा कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस और फिट इंडिया मिशन के तहत करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस और फिट इंडिया मिशन गतिविधियों के संबंध में वाॅलीबाल, डिबेट और फिटनेस टॉक प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे। अध्यक्षता स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने की। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन स्पोर्ट्स विभाग की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में वाॅलीबाल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान विशाल की टीम और द्वितीय स्थान वंश की टीम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान शिखा की टीम और द्वितीय स्थान सुहानी की टीम ने प्राप्त किया। फिटनेस टॉक में प्रथम स्थान निखिल और लक्ष्य की टीम, द्वितीय स्थान गजल और दीक्षा की टीम और तृतीय स्थान शगुन और पार्वती ने प्राप्त किया। डिबेट में प्रथम स्थान अंकिता कुमारी और तानिया शर्मा की टीम, द्वितीय स्थान वेदही शर्मा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विजेता रहे विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया और कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें यह सिखाता कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और जुनून के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने न केवल हॉकी को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें