बेहलां मांजरु में गिरा स्लेट पोश मकान।संवाद
- फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहलां मांजरु में शुक्रवार को वार्ड-2 निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र किशन चंद का दो कमरों का स्लेटनुमा मकान गिर गया। हादसे के समय परिवार दूसरे घर में था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत उपप्रधान पंकज रणौत और हलका पटवारी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। लगातार बारिश से क्षेत्र में कच्चे मकानों की नींव कमजोर होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। नायब तहसीलदार जोल अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।