फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल आयोजित होगा योग दिवस, 132 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा आयुष घर-द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी ताकि सभी जन सामान्य को प्रतिदिन योग करवाया जा सके। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी योग ऑनलाइन माध्यम से ही करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग के लिए जिले में 132 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए है। जिसके माध्यम से सुबह-शाम योग करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग ग्रुप से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 8628825805 व 9418005784 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें