हरोली (ऊना)। हरोली उपमंडल के चार नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन शामिल हुए हैं जबकि कुछ क्षेत्र बाहर हुए हैं। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत गोंदपुर बुल्ला के वार्ड 4 में अशोक कुमार और वार्ड 1 में शेखर, बाथड़ी के वार्ड 8 में चुनचुन, बढ़ेड़ा के वार्ड 3 में नरेश कुमार के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि भदसाली अपर के वार्ड 5 में बोधराज और भदसाली हार के वार्ड 2 में संजीव कुमार, बढेड़ा के वार्ड 2 में अनूप कुमार, भैणी खड्ड के वार्ड 3 में गोपाल सिंह, रोड़ा के वार्ड 4 में पंकज, कांगड़ के वार्ड 7 में शिखा कपिल, बढेड़ा के वार्ड 6 में सुमन, भदसाली अपर के वार्ड 7 में विक्रम सिंह व भदसाली लोअर के वार्ड 8 में बक्शीश सिंह के घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।